सरवन मे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
7/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Sarwan,mp)- रतलाम जिले के सरवन थाना की डायल हंड्रेड वाहन को इवेंट मिला कि थाना क्षेत्र के ग्राम अंबा कुड़ी में रोड पर एक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने पर डायल 100 एफआरबी स्टाफ इवेंट मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा एंबुलेंस 108 को कॉल करने पर एंबुलेंस के बिजी रहने से डायल 100 एफ आर वी स्टाफ ने अपने ही वाहन से घायल को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है। समय से इलाज मिलने से घायल की जान बचाई जा सकी। डायल 100 में आरक्षक 420 पंकज शर्मा तथा पायलट बहादुर निनामा का कार्य सराहनीय रहा।




