एसपी कार्यालय में हुआ जनसुनवाई एवं सी.एम हेल्पलाइन शिकायतो निराकरण शिविर का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एसपी कार्यालय में हुआ जनसुनवाई एवं सी.एम हेल्पलाइन शिकायतो निराकरण शिविर का आयोजन

7/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम Ratlam,mp)- जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई एवं सी.एम हेल्पलाइन शिकायतो निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लगभग 48 सी एम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण किया गया। Aमंगलवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने एवं रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उपस्थित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बतादें की जनसुनवाई में रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में लगभग 48 सी.एम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत शीघ्रता से किया जाए। साथ ही, पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *