सैलाना नगर में प्रशासन के दल ने किया निरीक्षण
7/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Sailana,mp)- रतलाम जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सैलाना नगर में मकर सक्रांति पर्व के पूर्व चाइना डोर के विक्रय को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली हैं। एसडीएम मनीष जैन ने सोशल मीडिया पर भी आमजन के लिए एक पत्र जारी कर सभी को चाइना डोर पर प्रतिबंध की जानकारी दी। मंगलवार को सैलाना क्षेत्र में प्रशासन के एक दल ने भ्रमण कर कई दुकानों को चेक किया। कहीं भी चाइना डोर नहि मिली।इसके बावजूद सभी को हिदायत दी गई कि कोई भी चाइना डोर का विक्रय नहीं करे। शासन ने इसका विक्रय प्रतिबंधित कर दिया हैं। दल में तहसीलदार कैलाश कन्नौज, शिवगढ़ नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत, सैलाना नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान,जमादार दीपक गोयर आदि शामिल थे।




