सैलाना में घंटाघर का घंटा बजाने को लेकर कांग्रेस–पुलिस में झड़प

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में घंटाघर का घंटा बजाने को लेकर कांग्रेस–पुलिस में झड़प

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में सैलाना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय।

रतलाम- (Ratlam) इंदौर में दूषित पेयजल के सेवन से हुई मौतों के विरोध में बुधवार को सैलाना नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्राचीन घंटाघर का घंटा बजाने पहुंचे और उन्हें रोकने पर पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घंटाघर पर चढ़ने से रोका। इसके बाद कांग्रेसजनों ने घंटाघर के नीचे ही दो मिनट का मौन रखकर इंदौर में दूषित पानी से मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शन पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में किया गया। उनके निवास से घंटी बजाकर एक बाइक रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर परिषद कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दूषित पेयजल से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना-

इंदौर जैसे बड़े शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि समय रहते पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई और शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने की मांग-

मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला।

रैली व प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, हनी गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, मंगलेश कसेरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, श्रीराम चौधरी, वार्ड क्रमांक 1 पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, हेमंत कुमावत, बद्रीलाल काग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारी पुलिस बल रहा तैनात-

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैलाना एसडीएम तरुण जैन, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलिया, बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान, पिपलौदा थाना प्रभारी रमेश कोहली, कालूखेड़ा थाना प्रभारी मोहन सिंह मौर्य, बांगरोद चौकी प्रभारी मुकेश यादव, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, केलकच्छ चौकी प्रभारी कांतिलाल सोनारथी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *