सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा आयोजित मालवा मीडिया फर्स्ट की जानकारी आयोजन करताओ द्वारा पत्रकार वार्ता में दी गई
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।
रतलाम- (Ratlam) शहर में पिछले दो वर्षों से मालवा मीडिया फर्स्ट का आयोजन किया जा रहा है। एवं इस बार तृतीय संस्करण का आयोजन सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा दिनांक 9, 10, 11 जनवरी को स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस में किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए आयोजक समिति से अर्चना शर्मा ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा।
प्रथम दिवस में होंगे यह आयोजन-
भावरा हेरिटेज डे- यहां स्कूली एवं कॉलेज के छात्रों का यूथ रील मेकिंग कंपटीशन आयोजित होगा। समय सारणी प्रातः 07:30 से 10:30 तक चंद्रशेखर आज़ाद बर्थ प्लेस विज़िटिंग रहेगा। एवं शाम 6:30 बजे डॉक्यूमेंट्री शोकेस काकोरी कांड का प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही कबीर नाइट पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया। स्पिरिचुअल फोक म्यूज़िक एंड कबीर भजन्स का आयोजन।
2 दिन होंगे यह आयोजन-
प्रातः 11:00 बजे रतलाम के मशहूर प्रख्यात प्रोफेसर अजहर हाशमी को श्रद्धांजलि। एवं न्यू वर्ल्ड ऑर्डर में मेजर नम्रता धस्माना होगी मुख्य गेस्ट। दोपहर 2:00 से 3:30 टॉक ऑन सीक्रेट एजेंट्स जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्नाइपर एवं पूर्व एनएसजी कमांडो लकी बिष्ट शामिल होंगे। एवं शाम 5:00 से 6:00 तक कम्युनिटी सेशन जिसमें शामिल होंगी नुसरत मेहंदी डायरेक्टर मप्र उर्दू अकादमी। एवं इसके बाद स्टोरी टेलिंग सेशन का आयोजन जिसमें शंकराचार्य बाय भारती दीक्षित द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
अंतिम दिवस होंगे यह कार्यक्रम-
प्रातः11:00 से 11:30 मीडिया टॉक का आयोजन जिसमें स्वस्थ लोकतंत्र में छात्र की भूमिका पर चर्चा। एवं 11:30 से एक लाइव रेल मेकिंग कंपटीशन जिसमें प्रतिभावान युवा एवं जिले के इनफ्लुएंसर होंगे सम्मिलित। एवं दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक हाउ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आर रिशेपिंग बुक कंजम्पशन बाय नीति वर्मा (सीनियर परियोजना अधिकारी) शामिल होंगी। शिवम दुबे 2: 50 बजे से 3:30 तक साइकिल ऑफ़ ग्रोथ गजेंद्र सिंह राठौड़ अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद एवं वक्त वर्ल्ड स्कूल्स समिट का आयोजन होगा। एवं शाम 6:00 बजे 7:00 बजे तक थिएटर (नाटक प्रस्तुति) हिस्टोरिकल प्ले का आयोजन रानी अब्बक्का” – ट्रिब्यूट टू द फियरलेस क्वीन पर योजित होगा। एवं प्रोग्राम के अंत में फैशन शो एवं रील मेकिंग मैं विजेताओं को प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन कर उत्सवर्धन किया जाएगा।




