पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया शुक्रवार को रतलाम आएंगे।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया शुक्रवार को रतलाम आएंगे।

मालवा मीडिया फेस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) पद्मश्री से सम्मानित मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद टिपानिया 9 जनवरी को रतलाम आएंगे। उनके आगमन के अवसर पर मालवा मीडिया फेस्ट 3.0 के अंतर्गत उजाला पैलेस, रतलाम में संत कबीर के कालजयी छंदों को समर्पित एक विशेष संगीतमय संध्या “कबीर नाइट” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रह्लाद टिपानिया द्वारा मालवी शैली में संत कबीर के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह सत्र कबीर के सत्य, मानवता, सामाजिक समानता और आंतरिक जागृति जैसे दार्शनिक विचारों पर केंद्रित रहेगा। पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुत भजनों के माध्यम से कबीर के आध्यात्मिक संदेशों को श्रोताओं तक पहुँचाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रह्लाद टिपानिया मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं, जिन्हें मालवी लोक संगीत में संत कबीर के भजनों को देश-विदेश तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है। उन्हें वर्ष 2011 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। वे शिक्षा क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं शोध के लिए कबीर स्मारक सेवा शोध संस्थान की स्थापना कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *