देर रात्रि तक दर्शको ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

देर रात्रि तक दर्शको ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

7/Feb/2025 

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- अक्षय संघवी (पार्षद एवं MIC सदस्य) मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के तीसरे दिन शानदार मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच पहला मुकाबला जी आर पी रेलवे और एवेंजर्स के बीच खेला गया। दूसरा मैच बाबूस एन 19 और चितावत के बीच खेला जा रहा है। प्रथम मैच के मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री गौरव शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहसंयोजक आशु टांक, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पंवार रहे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात खेल प्रारंभ किया गया। जिनका आयोजन समिति की और से आयोजक पार्षद अक्षय संघवी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। जिसमें पहला मैच एवेंजर्स और जी आर पी 11 के बीच खेल गया। जिसमें एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी जी आर पी 11 ने 6.3 ओवर में ही 73 रन बना कर 6 विकेट से जीत हासिल की।

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि गुड मॉर्निंग क्लब के राम बाबू शर्मा और उनकी पूरी टीम  रही। दूसरा मैच बाबूस और चितावत के बीच खेला जा रहा है। चितावत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और बाबूस जिसमें अभी तक बाबूस को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबूस ने 104 रन बनाए और चितावत को 105 रनों का लक्ष्य दिया। तीसरा मैच मां अम्बे और मातो श्री के बीच देर रात्री तक खेला जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला के साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।आयोजन समिति द्वारा दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने वाले को 300 रुपए का नगद इनाम भी दिया जा रहा है। जिससे दर्शको में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। वही 7 फरवरी को भी 3 मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मुकाबला फॉर यू और एक्सपर्ट के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच अंसारी 11 और स्टार के बीच खेला जाएगा और तीसरा मैच वंदे मातरम और श्री 11 के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *