सैलाना का सान्दीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्रा परिषद गठित 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना का सान्दीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्रा परिषद गठित 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर का शासकीय सान्दीपनि उत्कृष्ट उमावि में सत्र 2025-26 के लिए छात्र- छात्रा परिषद का गठन प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा की अध्यक्षता, प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर, शैलजा दवे, डॉ राजेश सोनी, सुमन सिंह राठौर, जयश्री शर्मा, डॉ अर्जुन सिंह पवार, भूपेश श्रीवास, कंकू ओहरी, शर्मिला सोलंकी, मुकेश मालवीय की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

अध्यक्ष लोकेश पाटीदार कक्षा 12 और उपाध्यक्ष दिलीप मेडा कक्षा 11 निर्वाचित हुए। विभिन्न सचिव पद के लिए विज्ञान राहुल बहादुर सिंह, कबीर कुमावत, वाणिज्य अर्जुन पाटीदार, अल रहमत, कृषि शंकर भाबर, दक्ष परिहार, कला विजय डिंडोर, मनस्वी शर्मा, सांस्कृतिक शिवानी राठौर, रिद्धि परमार, साहित्यिक वेदांश, आकांक्षा चौहान, क्रीडा प्रदीप मेडा, कृष्ण सिंघाड, पर्यटन नैतिक पाटीदार, मुस्कान पारगी, पर्यावरण रोशन मेडा, शीतल देवड़ा, अनुशासन सुमन पाटीदार, राजनंदनी एवं अरुण निनामा, धीरज पाटीदार निर्विरोध निर्वाचित हुए। विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित परिषद को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संस्था में परामर्श दात्री समिति का भी गठन किया गया। प्रमुख परामर्शदाता मान सिंह डामोर और विभिन्न परामर्शदाताओं में विज्ञान सुमन सिंह राठौर, मयंक जायसवाल वाणिज्य डॉ राजेश सोनी, कृषि भूपेश श्रीवास, कला संदीप रारोतिया, साहित्यिक जयश्री शर्मा, सोनम सेंगर, मुकेश मालवीय, क्रीडा सुशील श्रीवास्तव, हेमलता इंदौरा, आनंद मेडा, पर्यटन भूपेश श्रीवास, डॉक्टर प्रतीक शर्मा, पर्यावरण भूपेश श्रीवास, नेहा लोहार, अनुशासन कंकू ओहरी, निसरीन हुसैन, राज्यपाल सिंह चौहान, घनश्याम सिंह शेखावत, साँस्कृतिक सीमा शर्मा, अभिधा सोलंकी, ज्योति चंडालिया मनोनीत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *