रक्षाबंधन त्यौहार पर नाप-तौल विभाग द्वारा दुकानों की जांच की गई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रक्षाबंधन त्यौहार पर नाप-तौल विभाग द्वारा दुकानों की जांच की गई

रतलाम (Ratlam) कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन में रक्षाबंधन त्यौहार पर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक नाप-तौल रतलाम द्वारा रतलाम शहर में स्थित मावा, मिठाई एवं नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संस्थानों पर नाप-तौल उपकरणों और पैंकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया गया।

जिसमें न्यू गुजराज स्वीट्स मार्ट दो बत्ती चौराहा, पंडित राज गराडू चांदनी चौक, हरी ट्रैडर्स मावा विक्रेता चांदनी चौक, न्यू कन्हैया स्वीटस् चौमुखी पुल, बालाजी स्वीटस् एंव नमकीन न्यूरोड़, गैलड़ा नमकीन भण्डार दौलतगंज, शंकरलाल मावा वाला चांदनी चौक, सुभाषचंद मागीलाल मावा वाला चांदनी चौक, पर पैंकेज बंद वस्तुएं, इलेक्ट्रोनिक्स तौल कांटा, मेकेनिकल तौल कांटा और लौहा बांट जप्ती किए गए है।

भारत भुषण निरीक्षक नाप-तौल रतलाम ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पैकेज बंद वस्तुएं खरीदते समय पैंकेज बंद वस्तुओं पर निमार्ता/पैककर्ता का नाम व पूर्ण पता, वस्तु का नाम ,वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु का अधिकतम विक्रय मूल्य (सभी करों सहित), यूनिट सेल प्राईज, वस्तु के निर्माण का माह व वर्ष, बेस्ट बीफोर का माह व वर्ष अवश्यक देखने हेतु आग्रह किया है। उपभोक्ता शिकायत करने के लिए व्यक्ति/कार्यालय का नाम, पता, टेलिफोन नंबर और ई मेल पतें के साथ-साथ एम.आर.पी से अधिक विक्रय करना या एम.आर.पी. को कांटकर/मिटाकर/ स्टीकर लगाकर बडाया गया ओ तो विभाग को शिकायत कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *