सैलाना नगर में गोगा देवजी की महाआरती हुई सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में गोगा देवजी की महाआरती हुई सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में गोगा देवजी के निशान की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाआरती का आयोजन किया गया। निशान की स्थापना भगत संजय मकवाना द्वारा की गई। इन्होंने अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हुए निशान को स्थापित किया।

महाआरती मे सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पार्षद मंगलेश कसेरा, पूर्व पार्षद दिलीप डामर, दीपक गोयल, संतोष खरे तहसील अध्यक्ष, शंकर गोसर, सिद्धू मकवाना, रतन मकवाना, मनीष करोतिया, दिलीप झंझोट सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर गोगा देव जी की महिमा और उनके चमत्कारों के बारे में चर्चा की गई। महा आरती के दौरान भक्तों ने गोगा देव जी की स्तुति की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *