परिवहन घोटाले के आरोपियों की जमानत पर कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री का फुंका पुतला

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

परिवहन घोटाले के आरोपियों की जमानत पर कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री का फुंका पुतला

रतलाम- (Ratlam) बहुचर्चित परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा और उसके साथियों को दो माह में ही जमानत मिलने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निर्देश पर रतलाम जिले के सैलाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार शाम नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुतला जलाया गया।

धरने में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, विधानसभा उपाध्यक्ष हनी गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, पार्षद मंगलेश कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, गोपाल काग, अखिल राठौड़, महेश सांवरिया, रजत मांडोत, दीपु प्रजापत, आयुष रांका और मितेश सोनी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर आरोपियों को राहत दी गई। जनता के पैसे से जुड़े इस घोटाले में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *