राकेश शर्मा के हिमोग्लोबिन में सुधार आया
रतलाम- (Ratlam) जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों द्वारा डिस्चार्ज होते समय फीडबैक दिया जाता है। सिविल सर्जन डा. एम.एस. सागर ने बताया कि राकेश शर्मा पिता भालचन्द्र शर्मा थावरिया बाजार रतलाम में निवास करते हैं। उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में गत 28 मार्च को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था।
परीक्षण के दौरान सर्जन डा. गोपाल यादव द्वारा राकेश को भर्ती कर रक्त की जांच कराई गई। रक्त जांच के दौरान उनका हिमोग्लोबिन 3.2 ग्राम पाया गया। इसके चलते उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद उनके हिमोग्लोबिन में सकारात्मक सुधार होकर हिमोग्लोबिन 9 ग्राम हो गया। सर्जन डा. गोपाल यादव ने उनकी बीमारी का उपचार कर आवश्यक सर्जरी कर 7 अप्रैल को डिस्चार्ज किया। राकेश ने अपने फीडबैक में बताया कि जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बहुत बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की। उन्होंने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टाफ एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।




