आयुष्मान आरोग्य मंदिर चावडाखेडी का असिसमेंट किया गया
रतलाम- (Ratlam) जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. संध्या बेलसरे ने बताया कि सैलाना विकासखण्ड के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) चावडा खेडी का नेशनल क्वालिटी असिसमेंट सर्टिफिकेशन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार असिसमेंट प्रेमांशु पंड्या और डा. कोमल कुमार पटवा के निर्देशन में किया गया।
असिसमेंट के उपरांत अपेक्षित अंक प्राप्त होने पर संस्था को नेशनल क्वालिटी असिसमेंट का प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर सीपीएचसी कन्सलटेंट डा. संकल्प श्रीवास्तव, बीपीएम धनसिंह रावत, सीएचओ रेखा कटारा, प्रशांत दवे, एएनएम प्रमिला कछावा तथा आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।




