मृतक व्यक्ति को ठिकाने लगाने जा रहे तीन आरोपीयों को पकड़कर ग्रामीणो ने की पिटाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों लिया हिरासत में
रतलाम- (Ratlam) जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र के मोरिया गांव के समीप रूपनिया डेम में तीन व्यक्तियों द्वारा एक मृतक व्यक्ति का शव ठिकाने लगाने जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने तीनों व्यक्तियों को पकड़ कर उनकी पिटाई करना शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। बतादे कि मृतक व्यक्ति 32 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह पंवार निवासी ग्राम डाबड़िया राजपूत थाना तराना जिला उज्जैन के रूप में पहचान हुई है। वही पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कि जा रही है।
सोमवार को ग्राम मोरिया के समीप रूपनिया डैम में तीन आरोपीयों ने कार में एक मृतक व्यक्ति के शव को लेजाकर उसे ठिकाने लगाने आए हुए थे। इसी दौरान अचानक गांव के चौकीदार ने उन्हें देख लिया। तो आरोपित कार लेकर वहां से भागने लगे। आरोपी कार लेकर पास के रणायरा गुर्जर गांव से होकर गुजर रहे थे। तभी अचानक रास्ते में कार खराब होकर रूक गई। इसी बीच आरोपि कार से उतरे तथा कार छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने आरोपीयों को भागता देख कार के पास पहुंचे तो उसमें एक मृतक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
सूचना मिलने पर जावरा ग्रामीण एसडीओपी संदीप मालवीय, एसआई शिवेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही ग्रामीणो की मांग थी की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपित द्वारा किसी महिला पर बुरी नजर रखने की बात को लेकर घटना सामने आई है। हत्या किस जगह पर की गई है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। जावरा के सरकारी अस्पताल में शव रखवाया गया है। आगे की जांच चल रही है।




