चित्रकूट धाम श्री रामनवमी पर 11 लाख दीपों से हुआ जगमग
सतना- (Satna) भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट धाम में रामनवमी पर रविवार को अद्वितीय दीपोत्सव मनाया गया।
11 लाख दीपों से चित्रकूट जगमग हुआ। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद यह दूसरी रामनवमी है। दीपोत्सव का आगाज सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने श्रीराम-सीता की रंगोली के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया।





