श्री नित्य चिंता हरण गणपति मंदिर से झांकी निकाली गई साथ में चल रहा है अखाड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

श्री नित्य चिंता हरण गणपति मंदिर से झांकी निकाली गई साथ में चल रहा है अखाड़ा

रतलाम- (Ratlam) शहर के पैलेस रोड स्थित नित्य चिंता हरण गणपति मंदिर पर आरती संपन्न करने के पश्चात जल्द समारोह निकाला गया।

जिसमें झांकी भी बनाई गई झांकी का दृश्य भगवान श्री कृष्ण टोकरी में है और वासुदेव उनको यमुना पार कर रहे हैं तेज बारिश के कारण शेषनाग ने उन्हें बारिश के जल से रक्षा करते हुए अपना छत्र बनाया। इसमें आरती में मुख्य अतिथि इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट दिनाज सियाल व विक्रम कोठारी का पी आर ओ थे। मुख्य अतिथियों ने अनंत चतुर्दशी पर्व पर झांकी का पूजन किया और पैलेस रोड से झांकियां चल समारोह निकला गया। जो संपूर्ण रात्रि रतलाम शहर में घूमेगा। साथ ही चिंता हरण गणपति मंदिर का अखाड़ा भी निकाला जा रहा है जो शहर के मुख्य स्थान पर प्रदर्शन करेगा।उक्त जानकारी जनक नागल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *