शिवगढ़ के डूंगरपुंज में गणेश विसर्जन स्थल का एसपी कलेक्टर ने किया निरीक्षण
रतलाम- (Ratlam) जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डूंगरपुंज में रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी अमित कुमार ने गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर व एसपी ने संबंधित अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। इसी को देखते हुए रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, सैलाना एसडीएम तरूण जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डूंगरपुंज में गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।




