सैलाना नगर का जय बजरंग गणेश उत्सव समिति ने दस दिवसीय गणेश उत्सव का किया आयोजन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर का जय बजरंग गणेश उत्सव समिति ने दस दिवसीय गणेश उत्सव का किया आयोजन 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के जय बजरंग गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।

जिसमें प्रतिदिन आरती के पश्चात बच्चों के खेल चम्मच रेस, टायर रेस, चेयर रेस, बलून रेस एवं फैंसी ड्रेस गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किये गए। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाआरती और महागरबा रास का भव्य आयोजन किया गया ओर सभी बच्चों ओर कार्यक्रम में सहयोगियों का पुरस्कार वितरण कर सम्मान किया गया।

सैलाना की रिकॉर्ड तोड़ बारिश भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाई। माताओं बहनों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस सफल आयोजन के लिए जय बजरंग व्यायाम शाला ने सभी धर्मप्रेमी जनता का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *