15 नवंबर जनजाति गौरव दिवस को धूम-धाम से मनाने की योजना बनी
रतलाम- (Ratlam) सैलाना में जनजाति विकास मंच जिला रतलाम, विकास खंड सैलाना की पटेल, चौकीदार, कोटवाल सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती व 15 नवंबर 2025 जनजाति गौरव दिवस को बड़े धूमधाम से मनाने योजना बनाई गई।
कैलाश भगत ने सभी पटेलों से कहा कि आप अपने ग्राम में एक हमारी परंपरा हमारे रीति नीति रूढ़िवादी और तीज, त्यौहार की रक्षा के लिए एक सुरक्षा समिति का निर्माण करें। जिससे हमारे गांव में अन्य गतिविधि ना चल सके। जो हमें हमारी संस्कृति परंपरा और देश भक्ति देश धर्म को मिटाने वाले षड्यंत्र कारी व्यक्ति गांव में घुस नहीं सके। जनजाति विकास मंच के जिला संयोजक मांगीलाल खराड़ी ने कहा हमारे पुरखों की परम्परा संस्कृति रिती नीति को धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा ने बचाया है। हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर के बचाना है। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी सीख सकें हम देवी देवताओं एव समस्त तीज त्योहार जो प्रकृति के साथ मनाए जाते हैं। उन्हें हमेशा हमारे आनी वाली संतानों की पीढ़ी पूजा करती रहे। इसलिए आप और हम सब ने मिलकर के आने वाली पीढ़ी को यह सब हमारी रीति-नीति, संस्कृति परंपरा, पूजा पद्धति, रूढ़िवादी देकर के जाना है। उपस्थित कचरू मईड़ा, गौतम निनामा, बरपटी पटेल, नाथू मुनिया सहित बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीणजन उपस्थित थे।




