जनसुनवाई में आए 65 आवेदनों पर हुई सुनवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनसुनवाई में आए 65 आवेदनों पर हुई सुनवाई

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 65 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में पंचवटी पी.एम आवास के रहवासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत नगर निगम द्वारा ग्राम बंजली में 224 फ्लेट जिनमें एबी तथा सी तीन ब्लाक बनाए गए तथा पंचवटी पी.एम. आवास रहवासी कल्याण समिति बनाई जाकर अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। ए-सी ब्लाक के 140 फ्लेट थे जिसमें से 500 रुपए प्रति फ्लेट समिति द्वारा रजिस्ट्रशन के तौर पर लिए गए थे। 140 फ्लेट धारकों में से 115 फ्लेट धारकों ने 500 रुपए दिए। मई 2024 में समिति का रजिस्ट्रशन होना था परन्तु आज दिनांक तक समिति का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया हैजबकि समिति अध्यक्ष द्वारा नवम्बर 2024 से 300 रुपए मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा है जबकि फ्लेटों का रखरखाव नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। समिति द्वारा रखरखाव के लिए एक वर्कर रखा गया जिसके लिए 15 रुपए प्रति घर से मेहनताना तय किया गया थाअध्यक्ष द्वारा मनमानी करते हुए 2100 रुपए प्रति महीना फिक्स कर दिया गया। जब समिति सदस्यों ने इसका विरोध किया तो अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा वाट्सएप पर भेज दिया। अध्यक्ष ने खुद अपना फ्लेट किराये पर दे रखा है। निवेदन है कि उक्त समिति भंग की जाकर नई समिति का गठन किया जाए और समिति के पास रहवासियों की जो राशि जमा है उसे लौटाया जाए।

सैलाना तहसील के ग्राम बडीकला निवासी हमीर सिंह निनामा ने आवेदन में बताया कि प्रार्थी की कृषि भूमि गांव में ही स्थित है तथा प्रार्थी दिव्यांग है। प्रार्थी की भूमि पर तीन छायादार पेड़ लगे हुए हैं। जिसके नीचे ग्रामवासी अपने जानवरों को बांध देते हैं। जानवरों द्वारा खेत में लगी फसल खा ली जाती है और पूरे खेत की फसल नष्ट हो जाती है। कृपया मुझे उक्त पेड काटने की अनुमति दी जाए।  ग्राम वीरपुरा (जावरा) निवासी पुश्पा धाकड ने जनसुनवाई में बताया कि प्रार्थिया के आधार कार्ड में नाम परिवर्तन कर पुश्पा बग्गड करवाना है परन्तु ई-केवायसी के स्थान डिलिंक में चली गई है। इस कारण प्रार्थिया को वेतन नहीं मिल पा रहा है। कृपया डिलिंक निरस्त करवाया जाकर ई-केवायसी करवाएं ताकि प्रार्थिया को वेतन प्राप्त हो सके।

ग्राम पुन्याखेडी निवासियों द्वारा संयुक्त रुप से दिए गए आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत में विद्युत ट्रांसफार्मर कटआफ हुए लगभग तीन माह हो चुके हैं। जिसके कारण ट्यूबवेल से पानी निकलना संभव नहीं है। जिससे मवेशियों एवं ग्रामवासियों को पानी की समस्या से गुजरना पड रहा है। एमपीईबी ग्रीड पर भी इस सम्बन्ध में कई बार शिकायत की गई किन्तु सुनवाई नहीं की जा रही है। समस्या का त्वरित निराकरण करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *