म.प्र. शासन की खेलो बड़ों योजना का छात्र-छात्राएं उठाएं लाभ
रतलाम- (Ratlam) खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो बड़ो अभियान योजना का क्रियान्वयन 4 चरणों में किया जा रहा है। जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास नेतृत्व क्षमता विकास कार्यकम में संचालित बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों व स्कूली एवं कॉलेज छात्र-छात्राओं के अभिभावक को खेलों के महत्व बताते हुए जागरूक करने का कार्यक्रम जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन तथा मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय व शेलेन्द्र सिह सोलंकी के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया।
मलखंभ प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया व विकासखंड आलोट के युवा समन्वयक दुर्गा शंकर मोयल ने छात्र-छात्राओं को खेलो बड़ों योजना के बारे में बताते हुए अभिभावकों को जानकारी प्रदान की और योजना से जोड़कर अच्छा खिलाड़ी बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि अकादमी स्टेडियम पर सर्व सुविधायुक्त खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
स्टेडियम पर एथलेटिक्स, कुश्ती, मलखम्ब, हाकी कोचो द्वारा पूरे साल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इस योजना का लाभ सभी स्कूली छात्र छात्राएं उठाएं और खेलों में अपना करियर बनाएं। यह कार्यक्रम युवा केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षक ने अपने-अपने खेलों की उपलब्धियां और बारीकियों से छात्रों को अवगत कराते हुए प्रोत्साहित किया।




