कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन

6/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- महाविद्यालय जीवन का एक अहम हिस्सा होता है विदाई समारोह, जो विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक सफर के समापन पर सम्मानित करने का एक खास अवसर होता है। शासकीय कन्या स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं एमकॉम की छात्राओं के लिए विदाई समारोह सायोनारा का आयोजन प्राचार्य डॉ. मंग्लेश्वरी जोशी की अध्यक्षता में किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापको और महाविद्यालय के स्टाफ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गयी एवं प्राचार्य, डॉ. सुनीता श्रीमाल, डॉ. सुरेश चौहान, प्रो विनोद जैन व सभी विभागाध्यक्ष का स्वागत किया गया।तत्पश्चात हिमशिखा एवं तसनिया ने भाषण दिया।

प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और महाविद्यालय में बिताए गए समय की यादों को संजोने का संदेश दिया। साथ ही पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया ने भी अपने शुभकामनाएं विडियो सन्देश के माध्यम से छात्राओं तक पहुचाई। छात्राओं ने समारोह को अविस्मरणीय बनाने के लिए संगीत, नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राध्यापको की ओर से छात्राओं के लिए एक लघु वृत्तचित्र दिखाया गया। जिसने महाविद्यालय में बिताए अपने सुनहरे लम्हें को याद करते हुए सबको भावुक कर दिया। छात्राओं ने अपनी यादों को साझा किया और अपनी कॉलेज लाइफ के कुछ खास लम्हों को सभी के साथ बाँटा। इसके अलावा, कॉलेज के प्राध्यापको ने भी सभी को शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक भावुक पल था, बल्कि महाविद्यालय में बिताए गए अच्छे समय की यादों को ताजगी से भरने का भी एक अवसर था। सभी ने मिलकर इस पल का आनंद लिया और महाविद्यालय के साथ अपने रिश्ते को सशक्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. तबस्सुम पटेल रही। संचालन प्रो. प्रीती शर्मा एवं लावण्या जाट ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सरोज खरे, डॉ. बी. वर्षा, डॉ. सुप्रिया, डॉ. माणिक डांगे, डॉ. अनामिका, डॉ. मीना सिसोदिया, डॉ. सिंदल, डॉ. दिवाकर भटेले, डॉ. सक्सेना, डॉ. स्नेहा पंडित, डॉ. नारायण विश्वकर्मा, प्रो. नीलोफ़र, प्रो. हारोड़, प्रो. गिरी, डॉ. दीप्ती, डॉ. निशा, निशांक जोशी व स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *