विक्रमगढ़ आलोट पूर्ण रूप से रहा बंद, व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया समर्थन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विक्रमगढ़ आलोट पूर्ण रूप से रहा बंद, व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया समर्थन 

6/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के विक्रमगढ़ आलोट नगर को पूर्ण रूप से बंद रहा है। एसडीएम व रेलवे विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया।

गुरुवार को दिल्ली- मुंबई रेलवे ट्रैक पर विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास फाटक क्रमांक 21 पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर विक्रमगढ़ आलोट नगर वासियों ने नगर के व्यवसाययों को बंद रखकर समर्थन किया है। विगत कई वर्षों से रेलवे फाटक क्रमांक 21 पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग चल रही है। इस ब्रिज के बनने से लगभग 50 से 60 गांव आलोट क्षेत्र में जुड़ेंगे। साथ ही रतलाम जिले का आलोट क्षेत्र पड़ोसी जिले मंदसौर की सीमाओं से जुड़ेगा। उक्त फाटक पर प्रतिदिन हजारों वाहन आवागमन करते हैं।

लेकिन फाटक के अलावा और कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से क्षेत्र वासियों को कई परेशानियों का सामना प्रतिदिन करना पड़ता है। कई बार बीमार व्यक्ति सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण दम तोड़ देता है। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन 100 से अधिक रेल गाड़ियां निकलती है। जिसके कारण यह फाटक कई घंटों तक भी बंद रहता है। जिसके कारण आवागमन में प्रतिदिन परेशानी होती है। वर्ष 2016 से ही रेलवे विभाग ब्रिज बनाने का दावा करता आया है। कुछ समय पूर्व इस फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर जनमानस के सामने ब्रिज का नक्शा भी सामने आया था। लेकिन कुछ अटकलो व निजी स्वार्थ के चलते ओवर ब्रिज निर्माण का काम स्थगित हो गया। जिसके कारण क्षेत्र वासियों में काफी रोष है।

उक्त फाटक पर ओवर ब्रिज की मांग को रखते हुए। तथा तय नक्शे के अनुसार ब्रिज निर्माण को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति विक्रमगढ़ आलोट द्वारा हजारों लोगों की मौजूदगी में आज विक्रमगढ़ आलोट नगर बंद रखकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *