जनता को भिखारी कहने पर कांग्रेस का विरोध, मंत्री का पुतला फूंका

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनता को भिखारी कहने पर कांग्रेस का विरोध, मंत्री का पुतला फूंका

6/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- सैलाना पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी कहने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को पटेल का पुतला फूंका गया।

पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि मंत्री का बयान भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस ने गणेश मंदिर चौराहे पर गेहलोत के नेतृत्व में पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। इसी मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *