चाकुओं से हत्या कारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत चाकुओं से हत्या कारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बतादे कि 29 मई को प्रातः करीब 8:00 बजे मित्र निवास कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकुओं के घाव थे जिसकी पहचान अरुण पिता मनोहर लाल असावरा उम्र 21 साल निवासी रत्नेश्वर रोड रतलाम के रूप में हुई जिसकी हत्या के संबंध में अपराध क्रमांक 459/25 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मृतक के शव पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज रतलाम में कराया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रकरण में प्राथमिक अनुसंधान पर जानकारी मिली कि मृतक अरुण और उसका साथी उत्तम सोलंकी दोनों ने रात्रि में 10:00 बजे दोषी गांव शराब दुकान पर शराब साथ में पी थी, उसके बाद मृतक की मोटर साइकिल से कालिका माता गार्डन के सामने बनी चौपाटी पर आए थे। जहां दोनों के बीच में उत्तम सोलंकी की महिला मित्र को अरुण द्वारा फोन लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें उत्तम सोलंकी के द्वारा अरुण को चाकू मारे गए जहां से अरुण भागते हुए मित्र निवास के प्लाट पर जाकर छिपा और उत्तम सोलंकी मृतक अरुण की मोटर साइकिल हीरोहोण्डा पैशन लेकर फरार हो गया।
प्रकरण में पुलिस टीम के द्वारा तत्काल उज्जैन टीम रवाना की गई, आरोपी उत्तम की महिला मित्र एवं उत्तम सोलंकी के परिजनों से पूछताछ की गई। उज्जैन में आरोपी उत्तम सोलंकी के निवास व अन्य ठिकानों पर तलाश की गई। प्रकरण में प्राप्त वैज्ञानिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य, व सीसीटीवी कैमरों के फुटैज के आधार पर आरोपी उत्तम सोलंकी के भोपाल में होने के साक्ष्य मिले, जो पुलिस टीम के द्वारा आऱोपी उत्तम सोलंकी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी उत्तम सोलंकी ने प्राथमिक पूछताछ पर बताया कि मृतक अरुण सोलंकी के द्वारा घटना रात्री कों उत्तम की महिला मित्र को बिना उसके पूछे फोन लगाया था उसी बात पर दोनो में विवाद हुआ और शराब के नशे में गुस्सा आने पर उत्तम सोलंकी ने अरुण असावरा को चाकु मारकर उसकी हत्या कर दी।
*गिरफ्तार आरोपी –* उत्तम सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 20 साल निवासी बागपुर, सिन्धी कालोनी के सामने उज्जैन, स्थाई पता – 69, खातीपुरा, थाना स्टेशन रोड़ रतलाम*
*सराहनीय भुमिका –* निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ और उनकी टीम उनि राजू मखोड़, उनि कन्हैया अवास्या, प्र.आर. नरेन्द्र चावड़ा, प्र.आर. मनोज पाण्डे, एवं सायबर सेल रतलाम प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है ।




