शांति समिति की बैठक संपन्न एसडीएम ने कहा आपसी सौहार्द से मनाएं त्यौहार

रतलाम- (Ratlam) शांति समिति की बैठक गुरुवार शाम को थाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम मनीष कुमार जैन ने कहा कि आगामी 7 तारीख को बकरीद है हमें सभी त्यौहार आपसी सौहार्द व भाईचारे से मनाएं समाज के ईदरीश कुरैशी, इसरार मंसूरी ने बताया कि बकरी ईद पर नगर में मस्जिद से जुलूस निकालकर ईदगाह तक जाएंगे। वहां जाकर ईद की नमाज संपन्न होगी। एसडीएम मनीष कुमार जैन ने मुस्लिम समुदाय को कहा की त्यौहार भाई चारे से मनाये तथा बकरे की कुर्बानी दे तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। रक्त नालिया व सड़क पर न बहे। एसडीपीओ निलम बघेल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का धार्मिक त्यौहार है। और आपसी सौहार्द से आप त्यौहार मनाये।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर आरपी सारस्वत, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश मालवीय, उपाध्यक्ष कैलाश परिहार, क्रष्णा राठौड़, नितेश राठोड, इंद्रेश चण्डालिया, कृष्णकान्त मालवीय, सुनील परिहार, रवी चंडालिया,प्रशांत माण्डोत, पंकज बैरागी, दिगेन्द्र बैरागी, गोवर्धन लाल कसैरा, आरक्षक फकिर चन्द सौलंकी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




