आज सीएम मोहन यादव सीएम राइस विद्यालय, एवं नवोदय विद्यालय की नवीन बिल्डिंग का करेंगे लोकार्पण
रतलाम- (Ratlam) जिले के आलोट नगर में शुक्रवार को सीएम डा मोहन यादव सीएम राइस विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय में स्थित नवीन बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे।
लोकार्पण इसके पूर्व गुरुवार को रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय भवनो का दौरा करने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ नजर आए, सर्वप्रथम आलोट नगर स्थित ग्रामीण क्रिकेट स्टेडियम पर बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके पश्चात सीएम राइस विद्यालय, तथा नवोदय विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे एवं निरीक्षण के दौरान जायजा लिया।
इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन बंटी, पूर्व जिला योजना समिति सदस्य अनिल भरावा, मोहक मेहता, कैलाश सांखला, मुकेश दवे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




