संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का कल से शुभारंभ 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का कल से शुभारंभ 

6/Jan/2025

पंडित ललित जी शास्त्री सांगाखेड़ा वाले के मुखारविंद से कथा श्रवण करवाई जाएगी

रतलाम (sailana,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर से पांच किलोमीटर दूर स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बोदिना मे मंगलवार से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ होंगा। भागवताचार्य पंडित ललित शास्त्री सांगाखेड़ा वाले के मुखारविंद से प्रतिदिन 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का श्रवण कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि गौशाला जीर्णोद्धार समिति उक्त कथा निरंतर 17 वर्षो से आयोजित की जा रही है। जो 7 जनवरी से शुरू होकर मकर संक्रांति को यज्ञ हवन व गो-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। गौशाला समिति कोषाध्यक्ष समरथ मल मेहता ने बताया की पंडित ललित शास्त्री द्वारा गौशाला जीर्णोद्धार समिति द्वारा वर्ष 2008 मे निःशुल्क कथा का लिया गया संकल्प अनवरत चल रहा है। जिससे गोशाला मे आयोजित भागवत कथा से एकत्रित राशि का गौशाला जीर्णोद्धार कर सर्व सुविधायुक्त निर्माण मे खर्च किया जा रहा है। इस वर्ष कथा आयोजक उंकार लाल, शंभूलाल, जगदीश, नानालाल, मुकेश पाटीदार (कांग) परिवार व सकल पंच बोदिना ने क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *