स्वर्गीय पुष्पारानी तांतेड़ की स्मृति में सैलाना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
6/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- पूर्व लायनेस अध्यक्ष स्वर्गीय पुष्पा रानी तांतेड की स्मृति में तांतेड़ परिवार ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर में पुष्पा मेडिकल स्टोर्स पर रविवार को किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 256 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण कर जरूरी उपचार भी किया और स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह भी दी। प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक 8 घंटे चले इस शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाज सेवी सतीश कोठारी ने किया। शिविर में नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन के पारीख, जनरल रोग के डॉक्टर एस के कुमावत, और बहरा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर के चौधरी ने अपनी अमूल्य सेवाएं शिविर में प्रदान की। शिविर में सुनीता संजय तांतेड़ ने सीता बाई पांचाल को सुनने के लिए डिजिटल मशीन निशुल्क प्रदान की। सभी रोगियों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। शिविर में पूर्व लायंस अध्यक्ष भूरामल तांतेड़,संजय तांतेड़ आदि उपस्थित थे। आभार डॉक्टर आदित्य तांतेड़ ने माना।




