स्थानांतरित होने पर न्यायाधीश यादव को दी विदाई
6/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम sailana,mp- अभिभाषक संघ सैलाना ने न्यायालय सैलाना से नरसिंहगढ़ न्यायालय में स्थानांतरित न्यायाधीश राहुल सिंह यादव को भावभिनी विदाई दी। तथा विशेष अवकाश से वापस आए न्यायाधीश नेहा सावनेर मैडम का स्वागत किया। संक्षिप्त समारोह को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीश राहुल सिंह यादव ने
कहा कि सैलाना न्यायालय में बार सदस्यों ने जो सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद। सैलाना की यादों को मैं भूल नहीं पाऊंगा। न्यायाधीशद्वय अभिषेक सोनी, एकाग्र चतुर्वेदी संघ अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ के पदाधिकारीगण सहित अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता कान्तीलाल राठौड़ तथा आभार उपाध्यक्ष अरविंद मुरैरा ने व्यक्त किया।




