रतलाम जिले के 45 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन किया प्रस्तुत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम जिले के 45 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन किया प्रस्तुत

6/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 45 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले मे लोक शांति बनाये रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने व क्षेत्र की सुरक्षा आदि की दृष्टि से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, विभिन्न आपराधिक प्रवृत्ति वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर राजेश बाथम के समक्ष जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। पिछले तीन माह में माणक चौक थाने के 3, स्टेशन रोड थाने के 3, आई ए थाना रतलाम के 7, थाना डीडी नगर थाने के 2, बिलपांक थाने के 1, नामली थाने के 6, जावरा शहर थाने के 4, आई ए थाना जावरा के 5, बड़ावदा थाने के 1, आलोट थाने के 1, ताल थाने के 1, बरखेड़ा कला थाने के 1, सैलाना थाने से 2, सरवन थाने से 1 एवं पिपलौदा थाने के 7 कुल मिलाकर 45 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने के प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को प्रेषित किया गया है। बतादें की 1 अक्टूबर से अभी तक रतलाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 45 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *