पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 18 जनवरी को
6/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा जिले के निम्न उपखण्डों रतलाम, सैलाना तथा पिपलौदा) में निर्धारित 12 परीक्षा केन्द्रों पर 18 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 3005 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। चयन परीक्षा के संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक तथा केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के बिना किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की अधिकारिक वेबसाइट www.navodayagov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।




