मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 7 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 7 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर

6/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam mp)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 7 जनवरी मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजित किया जाएगा। शिविर मे हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत जिन स्थानों पर शिविर आयोजित किया जाएँगे। उनमें जनपद पंचायत आलोट के गुलबालोद ग्राम पंचायत भवन, पाटन पंचायत भवन तथा पंथ पिपलौदा ग्राम पंचायत भवन शामिल हैं। जनपद पंचायत रतलाम में सिनोद पंचायत भवन, धोलका ग्राम पंचायत भवन, रुघनाथगढ ग्राम पंचायत भवन तथा उसरगार ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *