रतलाम पुलिस द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत स्कूल संचालकों के साथ बैठक
6/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में यातायात की समस्यो को लेकर के निर्देशो के पालन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राँय द्वारा उप पुलिस अधीक्षक कार्यलय पर शहर के विभिन्न पाईन्टो पर जहा पर स्कूल बसो के रुकने के कारण यातायात व्यवस्था में जाम की स्थिति बनती है। जिसके निजात के लिए इसको द्दष्टिगत रखते हुए। स्कूल संचालको की मिटिंग का आयोजन किया गया था।
जिसमें शहर में स्कूल बसो के स्टाँपेज जैसे तोपखाना, चाँदंनी चौक, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, चौमुखी पुल, घास बाजार डालुमोदी बाजार, राम मंदिर आदि पर स्कूल बसो के निकलने के कारण यातायात मे जो समस्या आती है। मिटिंग मे बताया की स्कूल बसो के स्टाँपेज तय किये जाना है। उसमे स्कूल संचालको के भी सुझाव लिये गये व सुझाव के अनुसार कार्य करने के लिए समय सीमा तय की गई। स्कूल संचालको को बडी बस की जगह मिनी डोर छोटे वाहन की व्यवस्था करने को बताया गया। जिसे लागु करने के लिए उनके द्वारा अप्रेल तक का समय मांगा गया है। यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जानकारी दी गई ।




