रात्रि में घर की राह भटके 12 साल के बालक को डायल 112 एफ आर व्ही ने परिजन से मिलाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रात्रि में घर की राह भटके 12 साल के बालक को डायल 112 एफ आर व्ही ने परिजन से मिलाया

6/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के मानक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में घर की राह भटके 12 वर्षीय बालक को डायल 112 एफ आर व्ही ने परिजन को सोपा।

रतलाम के मानक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक में एक 12 साल का बालक मिला जो घर का रास्ता भटक गया था। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 भोपाल में बुधवार को रात्रि 9 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मानक चौक थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया। डायल 112/100 स्टाफ आरक्षक चन्द्रशेखर खटवड़, पायलेट मोहित टांकवाल ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में बालक के परिजन की तलाश की। परिजन की जानकारी मिल जाने पर पुलिस स्टाफ द्वारा सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल 112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक आयान पिता अजीज पठान अपने माता पिता के साथ अपनी मौसी के घर आया था। जहां से निकल कर रास्ता भटक गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *