सरवन पुलिस ने अपहृत हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में पाई सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरवन पुलिस ने अपहृत हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में पाई सफलता

6/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सरवन पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अपहृत हुई 3 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता पाई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी अनुभाग नीलम बघेल के मार्ग दर्शन एवं सरवन थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी के लिए तत्काल टीम गठित की जाकर 3 नाबालिग बालिकाओ को दस्तयाब करने में सफलता पाई गई।

बतादे कि 18 जनवरी 2025 को फरियादीया शम्भुडी बाई पति रमेश भाभर जाति भील उम्र 45 साल निवासी सरवन द्वारा अपनी नाबालिक लडकी उम्र 15 साल के अपहरण की रिपोर्ट सरवन थाने पर की गई। फरियादीया की रिपोर्ट पर सरवन थाने पर अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही 4 फरवरी 2025 को फरियादी शान्ति पिता कानजी खराडी भील उम्र 51 साल निवासी ग्राम सांकड़ सरवन थाना द्वारा अपनी नाबालिक लडकी उम्र 17 साल के अपहरण की रिपोर्ट सरवन थाने पर की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सरवन पर अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह 20 जनवरी 2025 को फरियादीया सुगनाबाई पति भेरु सिंह डामोर भील उम्र 37 साल निवासी सोमारुण्डी कला सरवन थाने द्वारा अपनी नाबालिक लडकी उम्र 16 साल के अपहरण की रिपोर्ट सरवन थाने पर की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर सरवन थाने पर अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। सरवन पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अपहृत हुई 3 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *