सैलाना के सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की रेडक्रास शाखा के अंतर्गत दंत चिकित्सकों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ कामिनी वर्मा और डॉ. चंद्रकांता राव 200 से अधिक विद्यार्थियों का दंतपरीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा सहयोगी स्टाफ का भी दाँत परीक्षण किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन करते हुए संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि स्वस्थ रहना हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होती है। वर्तमान समय में हमारी जीवन शैली बिगड़ती जा रही है। खान पान का उचित ध्यान न रखने के कारण हमारे दांतों में भी विकार पैदा होते हैं और इसके प्रति हमारी जागरूकता का अभाव रहता है इसलिए हमने विद्यार्थियों की जागरूकता के लिए इस शिविर का आयोजन किया है। शिविर में अंत में आभार प्रदर्शन कमलेश पाटीदार द्वारा किया गया। विद्यालय की रेडक्रॉस प्रभारी पलक विश्वकर्मा द्वारा अतिथि चिकित्सकों का स्वागत किया गया। ऋषिकांत देवड़ा, योगेश परमार, इमरोज खान, फिरोज खान, शारदा गौड, नेहा सिंह, अश्विन गौतम सहित सभी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *