पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मारपीट एवं धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुचाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फरियादिया नंदीबाई पति सुखराम मईडा जाति भील उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सावलिया रूण्डी दीनदयाल नगर थाने पर रिपोर्ट किया कि 22 जुलाई 2025 उसके जेठ थावर मईडा के घर के सामने के रास्ते से निकलने कि बात को लेकर रात 08.00 बजे करीब नंदीबाई का जेठ थावर मईडा हाथ में कुल्हाडी लेकर उसके दोनो लडको दिनेश मईडा, राजु मईडा के साथ आया और रास्ते से निकलने की बात को लेकर फरियादीया को माँ बहन की नंगी नंगी गालिया देने लगा तभी वहाँ पर फरियादीया का देवर कैलाश मईडा आया, थावर मईडा व उसके दोनो लडको दिनेश व राजु को समझाने लगा।
तो थावर ने कैलाश को कुल्हाडी से मारी जिससे कैलाश को ललाट पर तथा सिर के ऊपर चोट लगकर काफी मात्रा में खुन निकला तथा दिनेश व राजु ने पत्थर से कैलाश के साथ मारपीट की। जिससे कैलाश की पीठ व छाती पर भी चोटे लगी है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अप.क्र.532/2025 धारा 296,115(2), 351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान पीडित कैलाश मईडा को कुल्हाडी से ललाट पर, सिर पर, पीठ पर पत्थर से चोटे आई थी। ईलाजकर्ता डाँक्टर द्वारा पीडित कैलाश को आई चोटे गंभीर प्रकृति की होना लेख किया जिस पर प्रकरण में अनुसंधान के दौरान धारा 118(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया।
प्रकरण में आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक मनीष डाबर द्वारा थाना हाजा की टीम को सक्रिय कर आरोपीगण थावर पिता भाणजी मईडा, दिनेश पिता थावर मईडा व राजु पिता थावर मईडा निवासीयान ग्राम सावलिया रुण्डी की तलाश कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियो से घटना के संबंध मे पुछताछ कर धारा 23 भा.सा.अधि. 2023 मैमो लिया व मेमो मुताबिक आरोपी थावर मईडा से घटना मे प्रयुक्त एक धारादार कुल्हाडी जप्त की गई। आरोपीगणों को न्यायालय रतलाम पेश करने के बाद जिला सर्कल जेल रतलाम दाखिल किया गया।




