प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर संगीतमयी पुलिस बैंड की प्रस्तुति के साथ 7 अप्रैल को आमजन के लिए खुलेगा
रतलाम (Ratlam) जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर का सौदंर्गीकरण कर आकर्षक प्रकाश सज्जा से सुसज्जित किया गया है।
पूर्व समय में रतलाम के महाराजा हर्बर्ट पैलेस में टेनिस खेलते थे। तब यहाँ सरकारी बैंड की मधुर ध्वनि गुजंती थी। इसी को पुनः जीवंत करने के लिए म.प्र. एस.ए.एफ इन्दौर के सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड की प्रस्तुति के साथ 7 अप्रैल सोमवार को सायं 07.30 बजे गुलाब चक्कर को आमजन के लिए खोला जा रहा है। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के पश्चात गिरीश सिंगिंग क्लब द्वारा स्वर संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। गुलाब चक्कर के आकर्षक प्रकाश का संगीतमयी प्रदर्शन उपस्थित लोगो के समक्ष किया जाएगा।
गुलाब चक्कर परिसर में हुई प्रकाश सज्जा और साउण्ड व्यवस्था की विशेष सौगात से आमजन के मंनोरंजन के साथ उक्त प्राचीन धरोहर के साथ-साथ आगामी सात दिवसो तक प्रतिदिन संध्याकाल में रतलाम के विभिन्न सिंगिंग क्लबो/ ग्रुपो/ आर्केस्ट्रा के कलाकारो द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। गुलाब चक्कर परिसर में दो ओपन एयर रेस्टोरेंट का संचालन किये जाने के लिए 16 अप्रैल 2025 को दोप 12.00 बजे तक पृथक-पृथक दो ऑनलाईन वित्तीय प्रस्ताव आंमत्रित किए गए है, जिसकी जानकारी https://mptenders.gov.in और https://ratlam.nic.in पर प्रदर्शित है।
निविदा में भाग लेने वाले व्यक्ति / फर्म / अन्य की शंका समाधान / सुझाव के लिए 7 अप्रैल 2024 को ही दोप. 02.00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रि-बिड बैठक का भी आयोजन किया गया है। बैठक में उपस्थित इच्छुक व्यक्ति / संस्थाओं के प्रतिनिधी, रेस्टोरेंट संचालन से संबधित प्रश्नो को रख सकेंगे जिनका समाधान बैठक में अथवा बैठक में प्राप्त सुझावो के आधार पर आवश्यकतानुसार शर्तों में संशोधन / स्पष्टीकरण 11 मार्च 2025 को जारी जाएगा। जो उपरोक्त वेबसाईटों पर पर देखा जा सकेगा।




