नामली पुलिस ने पैट्रोल पंप डकैती की योजना बनाने वाले अंतर्राज्यीय कंजर गैंग का किया पर्दाफाश
रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस द्वारा पैट्रोल पंप डकैती की योजना बनाने वाले अंतर्राज्यीय कंजर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी कट्टा एवं अन्य हथियार सहित तुफान गाड़ी जप्त की है। वही अन्य 6 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने प्रभावी गश्त करने चोरी डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में आने जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखने तथा किसी भी अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश दिये गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्गहदर्शन में नामली थाना प्रभारी पी.आर. डावरे के नेतृत्व में नामली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर फोरलेन रोड़ स्थित पैट्रोल पंप पर डकैती करने की योजना बनाने वाले अंतर्राज्यित कंजर गैंग के आरोपी को गिरफ्तार कर व अवैध हथियार जप्त करने में सफलता पाई हैं।
रविवार को नामली पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि नामली से जावरा फोरलेन रोड़ पर एक तुफान गाड़ी में सात व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं, जो डकैती कर गंभीर घटना घटित कर सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नामली पुलिस मौके पर पहुँची। जिन्हे फोरलेन रोड़ किनारे एक तुफान गाड़ी खड़ी दिखी। जिसमें 7 संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखे। जो बी मार्ट के सामने पैट्रोंल पंप लुटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो तुफान में बैठे सभी व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हे पकड़ने के भरसक प्रयास कर एक संदेही सोनुलाल पिता लक्ष्मीनारायण देवडा जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड (राजस्थान) को पकड़ा तथा अन्य 6 व्यक्ति रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।
सोनूलाल के कब्जे से एक देशी कट्टा लोडेड मय एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया तथा तुफान गाड़ी की तलाशी के दौरान लोहे की एक टामी, लोहे का सब्बल व लकडी भी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपी सोनुलाल पिता लक्ष्मीनारायण देवडा जाति कंजर से पुछताछ पर उसने अपने भागने वाले साथी नरेश पिता जसवंत झाला जाति कंजर, तुफान पिता सोहन कंजर, राजन पिता उदय सिंह कंजर, सुनील पिता पप्पु कंजर, रोहित पिता लखन कंजर, महिपाल कंजर सभी निवासीगण ग्राम टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड राजस्थान के होना बताया व सभी मिलकर पैट्रोल पंप पर डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किया। आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र.145/2025 धारा 310(4),310(5),310(6) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी से अन्य अपराधों के संबंध में पुछताछ की जा रही हैं।




