आलोट पुलिस को अवैध शराब पकडने मे मिली बडी सफलता
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अल्टो कार से अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को पकडने में सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर 2025 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते खेडी खामरिया रोड बायपास फंटा पहुचे जहाँ फोर्स की मदद से नाकाबन्दी के दौरान नागदा तरफ से एक मारुती सुजुकी अल्टो K 10 कार क्र. RJ 17 CC 1804 आती दिखी पुलिस को देखकर चालक ने वापस कार नागदा की तरफ पलटा कर नागदा तऱफ भागने लगा आगे चलकर रोड रोगमुक्तेश्वर मंदिर के पास कार को खाई मे उतार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी दिलीप सिंह पिता रामसिंह निवासी मुंज थाना आलोट तथा भारतसिंह पिता कालुसिंह निवासी उन्हैल जिला झालावाड राजस्थान भाग गये कार को चेक करते कार के अंदर भारी मात्रा मे अवैध शराब की पेटिया 11 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती , 02 पेटी देशा मसाला शराब तथा चार पेटी पावर 10000 बीयर भरी मिली जिस पर उक्त शराब की पेटियो तथा मारुती सुजुकी अल्टो K 10 कार क्र. क्र.RJ 17 CC 1804 को जप्त किया गया। फरार आरोपीयो की तलाश जारी है।




