सैलाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के कुशल मार्ग दर्शन में सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया द्वारा गठित टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान चोरों पर नजर रखी जा रही थी।
जिस पर सैलाना थाना अन्तर्गत ग्राम हरसोला मे बीती 2 सितम्बर 25 की रात्री में गश्त के दौरान बकरे व सरिये चोरी करते हुए आरोपी प्रकाश उर्फ रोहित पिता रकमा भाभर उम्र 27 साल निवासी बईडा पाटड़ा थाना सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ में दो अन्य साथियों के भी चोरी में लिप्त होना पाया। जिनके विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। सैलाना एस.डी.ओ.पी. नीलम बघेल व थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया के मार्ग दर्शन में उनि. वीर सिंह देवड़ा, सउनि सोबान सिंघाड़, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई व आरक्षक फकीरचन्द ने आरोपी प्रकाश से पुछताछ करने पर बकरे व सरिये चुराना तथा अपने साथी कमल भाभर व सुनील निवासी ग्राम बायड़ा पाटडा थाना सरवन के साथ मिलकर चौकी धामनोद क्षैत्र में राखी के त्यौहार के समय धामनोद के आसपास खेतों मे से कुए की मोटरों में लगी केबल चुराना बताया।
साथी आरोपी कमल पिता जीवणा भाभर व सुनील पिता कारू भाभर निवासी पाटडा को हिरासत में लेकर आरोपीयों के कब्जे से छुपाकर रखी हुई खेतों मे कुए से चोरी की केबल 09-10 किलो वजनी बरामद की तथा केबल को छिलकर तार निकालकर फेरी वाले कबाड़ी को बेच दिये थे, उन केबलों के कवर को पानी से भरे हुए गड्डे मे छुपा दिये थे। उन्हे भी बरामद किया गया। आरोपीयों जेल को न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जो न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजा गया।




