सैलाना नगर में रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में 1500 वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज की ओर से अल मदीना मार्केट के पिछे निजी स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कई समाजजनों ने इस शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान कर पुनीत कार्य किया। शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिसे मानव सेवा समिति रतलाम रक्त केंद्र से गोविंद काकानी द्वारा पात्र रोगियों के लिए रतलाम भिजवा दिया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाजजन व युवा उपस्थित थे।




