सैलाना नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम धर्मावलंबी ने पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम धर्मावलंबी ने पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

रतलाम- (Ratlam) ईद मिलादुन्नबी पर जिले के सैलाना नगर में मुस्लिम समाज द्वारा मौलाना अनीस उल रेहमान की उपस्थिति में सुबह जामा मस्जिद से चल समारोह निकाला। यह चल समारोह नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गणेश मंदिर, पैलेस चोराहा, शेखजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला, भोई मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा यहा पर समाजजन ने पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाकर देश में अमन चैन के लिए दुआ की इबादत की।

जुलूस के दौरान एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के साथ नगर रक्षा समिति के सदस्य भी भ्रमण करते देखे गये। इस अवसर सदर ईदरीश कुरैशी, असलम खान, इसरार मंसूरी, शोकत भाई, रफीक कुरेशी, शाबीर शाह मेव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *