नगर परिषद ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए चार पॉइंट नागरिक नियत स्थान पर ही करे विसर्जन

अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
रतलाम- (Ratlam) शुक्रवार को जिले के सैलाना पुलिस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक नगर के गणमान्य नागरिकों की जिसमें एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपीओ नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा तथा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रायशुमारी की। बैठक के बाद अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
बैठक में एसडीएम जैन ने नागरिको को बताया की अपनी अपनी गणेश प्रतिमा नगर परिषद द्वारा बनाये गए प्रतिमा सेंटर पर लाकर रख दे। यहा से सभी प्रतिमाओ को एक ट्रक में भरकर माही नदी मे विधिवत रूप से सामुहिक विसर्जन कर दिया जायेगा। एसडीपीओ नीलम बघेल ने कहा कि जिन जगह पर पंडालों से प्रतिमाएं विराजित है। वह नियत समय पर नियत स्थान पर लाकर रख दे।
नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया की नगर परिषद की और से गणेश प्रतिमा चार जगह एकत्रित होगी जिसमे रंगवाडी मोहल्ला, विक्टोरिया तालाब, पैलेस चौराहा तथा कबीट चैराहे पर नगर परिषद प्रतिमाओ को संग्रहीत करेंगी। एसडीएम जैन ने कहा की नियत स्थान पर ही आप प्रतिमाओ को विसर्जन करे अन्य जगह यदि आप विसर्जन करते है तो कानून कार्यवाही हो सकती है। बैठक मे नगर परिषद के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण-
बैठक खत्म होने पश्चात एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा ने माही नदी के पास विसर्जन स्थल निरीक्षण किया।




