सैलाना थाने में डायल 112 सेवा शुरू
रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डायल-100 की जगह डायल-112 सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के तहत जिले के सैलाना पुलिस थाना को डायल 112 मिली हैं।
नई गाड़ी को सैलाना एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने गाड़ी को पूरा देखा परखा और पूजा अर्चना कर नियत स्थान पर रवाना किया।
अधिकारियों ने गाड़ियों में लगे आधुनिक और मेडिकल उपकरणों का निरीक्षण कर परखा। बताया जाता है कि डायल-112 की गाड़ी फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल के रूप में काम करेंगी। इनमें जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरे भी दिए गए हैं। इनसे किसी भी घटना को रिकॉर्ड किया जा सकेगा। नई सेवा से नगर और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद ले सकेंगे।




