अडवानीया में कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अडवानीया में कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ड्रोन फोटो- जितेन्द्र शर्मा सैलाना।

बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की पुजा अर्चना

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रतलाम जिले के सैलाना नगर से 5 किलोमीटर दूर अडवानिया स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रृद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर भगवान शंकर के दर्शन किए। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। मेले में ग्रामीण अंचलों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और प्रसादी वितरण के कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। केदारेश्वर महादेव मंदिर पर लोग स्नान ध्यान कर कुंड में माताएं बहने दिपक जलाकर टाटिया छोड़ी गई। दुकानों पर खरीददारी और झूलों पर बच्चों की चहल-पहल से पूरा मेला प्रांगण गुलजार रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाका, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, ग्राम पंचायत अडवानीया सरपंच जमना चैनराम मईडा सहित पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस बल पूरे दिन मुस्तैद रहा और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *