8 मई को रतलाम जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

Table of Contents

8 मई को रतलाम जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन

रतलाम- (Ratlam)- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी बैठक के निर्णय अनुसार संविधान बचाओ अभियान को ऐतिहासिक 40 दिवसीय राष्ट्रीय आंदोलन के माध्यम से समर्पित भाव से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

ऐसे समय जब भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित हमले किए जा रहे हैं। कांग्रेस द्वारा निर्णय किया गया इन सब के विरोध स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसी संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रतलाम जिले में 8 मई को रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ,प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया सम्मिलित होंगे। रैली की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक जिले के पदाधिकारी की शहर कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। जिला संगठन प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारी गणों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता, आम जनता, युवाओं, महिलाओं और किसान मजदूर एवं वंचित वर्ग के व्यापक जुड़ाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक को प्रदेश महासचिव हर्ष विजय गेहलोत, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, संगठन सह प्रभारी जेवियर मेडा, हरदेव सिंह जाट, निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजेश दवे, युसूफ कडपा, मयंक जाट, प्रदेश सचिव फरजाना खान, रजनी कांत व्यास, वंदना पुरोहित, कुसुम चाहर, सैलाना नगर पंचायत अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, जगदीश पाटीदार, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, महामंत्री राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष सोहेल काजी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, सुशील कोचट्टा, थावर भूरिया, किशन सिंगाड, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, NSUI अध्यक्ष राहुल शर्मा, प्रदीप राठौड़, विधि प्रकोष्ठ के योगेश शर्मा, पीयूष बाफना, ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम के कायरतापूर्ण हमले में शहीद नागरिकों को 2 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *