सैलाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करवाई की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
25 किलो डोडाचूरा, एक मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका कीमती 1 लाख रुपए की जप्ती कि है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जोकी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सैलाना थाना प्रभारी निरी. सुरेन्द्र सिंह गडरिया व सैलाना थाना की विशेष टीम द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोईन पिता नसीम खाँ मेवाती उम्र 20 साल निवासी एलची थाना दलोदा जिला मन्दसौर के कब्जे से 25 किलो डोडाचुरा किमती 50,000/- रुपये व एक मोटर साईकल स्प्लेण्डर किमती 50,000/- रुपये कुल किमती 1,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के विरूद्ध थाना सैलाना पर अपराध क्रं. 193/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *