एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया
रतलाम- (Ratlam) ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर सहित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत लोगों को अपनी माँ के प्रति प्यार, सम्मान और आदर के चिह्न के रूप में तथा पेड़ों और धरती मां की सुरक्षा की शपथ लेने के लिए एक पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। अभियान का उद्देश्य, भू-क्षरण को रोकना और पर्यावरण को संरक्षित करना है।
पर्यावरण दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में पंचवटी का पौधारोपित किया गया। इस दौरान बरगद, पीपल, नीम, आंवला, आम, सिंदुर, शीशम, कटहल, सहतुस, आवंला, आदि के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर राधा महंत, आर्ची हरित, सहायक कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा, डीपीसी धर्मेंद्र सिंह, जिला योजना अधिकारी बी.के पाटिदार, त्रिलोकचंद्र वास्कले, पुरूषोत्तम सोमानी, अनिल सोनी सहित जन अभियान परिषद जिला समन्वय रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, राजेश सोलंकी, नवांकुर संस्था से ओमप्रकाश पाटीदार, जितेन्द्र राव, पंतजलि से विशाल वर्मा, राजेश चांदवानी, विजयेश राठौड आदि उपस्थित रहे।




